मौसम कहे रंग बदलें, लेकिन ऐसी गलतियों से करें तौबा



जानते हैं, फैशन गुरुओं की राय में इस बार गर्मियों में किस तरह के विकल्प चुन सकती हैं आप।

मोनोक्रोम लुक के साथ

ब्लैक एंड वाइट कलर के लिबास पहन रहे हैं, तो कम से कम किसी एक रंग को अपने लुक का हिस्सा बनाएं। ब्राइट शूज या बैग आजमा सकती हैं। या फिर कोई आकर्षक-सी एक्सेसरी पहन लें।



रंगों से सजा हैंड बैग

सिम्पल-सोबर से लिबास के साथ चटख रंगों वाला आकर्षक बैग कैरी करें। ये आपको बेहद आकर्षक और अलहदा लुक देगा।




फूलों वाले पिंट्र्स

धूप से लदे गर्म दिनों में कूल नजर आने के लिए पारम्परिक और वैस्टर्न दोनों ही लिबास के लिए फ्लोरल प्रिंट्स चुन सकती हैं आप।



प्लेन और पिंट्रेट पैंट्स

डेनिम के साथ ओवरसाइज वाइट टीशर्ट या शर्ट आकर्षक लुक देगी। इस बार एंकल लैंथ के प्लेन और पिंट्रेट पैंट्स का काफ़ी बोलबाला रहेगा।




ग्लैडिएटर सैंडिल्स

फ्लिप-फ्लॉप के बजाय इस बार ग्लैडिएटर सैंडिल्स लोगों की पहली पसंद में शुमार हो रही हैं। एलीगेंट लुक के लिए आप कुछ ऐसा भी आजमा सकती हैं।




सदाबहार हैं सजीले रंग

सजीले रंग हमेशा पसंद किए जाते रहे हैं, इस बार ये पुरुषों के परिधानों में भी नजर आएंगे। पुरुष लिनन जैकेट्स भी पहन सकते हैं।
Source - Bhaskar






CLICK HERE